46



भभुआ : बिहार के कैमूर जिले में रविवार को एक महिला कांस्टेबल को उसके पुरुष सहकर्मी ने कथित तौर पर गोली मार दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।


अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता की पहचान सरिता कुमारी (28) के रूप में हुई है। आरोपी अजय पासवान भी कांस्टेबल है और फरार है। उन्होंने बताया कि दोनों रिश्तेदार हैं और सुपौल जिले में कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं।
घायल महिला कांस्टेबल को सीएचसी कुदरा ले जाया गया है और वहां से भभुआ सदर अस्पताल के बाद बनारस रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।


