Home Editor's Picks प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में साइप्रस पहुंचे

प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में साइप्रस पहुंचे

by Dayanand Roy

निकोसिया: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को दो दिवसीय यात्रा पर साइप्रस पहुंचे। इस यात्रा के दौरान वह द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने के लिए राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस के साथ वार्ता करेंगे। मोदी तीन देशों की अपनी यात्रा के पहले चरण के तहत यहां पहुंचे हैं। वह कनाडा और क्रोएशिया भी जाएंगे।

दो दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली साइप्रस यात्रा

यह दो दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की साइप्रस की पहली यात्रा है। मोदी ने नई दिल्ली में प्रस्थान वक्तव्य में कहा, साइप्रस एक करीबी मित्र और भूमध्यसागरीय क्षेत्र और यूरोपीय संघ में एक महत्वपूर्ण साझेदार है। यह यात्रा ऐतिहासिक संबंधों को मजबूत करने और व्यापार, निवेश, सुरक्षा, प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में हमारे संबंधों को बढ़ाने और लोगों के बीच आदान-प्रदान को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करती है।

Related Articles

Leave a Comment