Dineshanand Goswami : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने बुधवार को रांची स्थित लोकभवन में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की।
इस दौरान डॉ. गोस्वामी ने राज्य की उच्च शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाया। उन्होंने विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों की स्थिति को गंभीर बताते हुए कहा कि लंबे समय से नियुक्तियां नहीं होने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और शिक्षा की गुणवत्ता पर असर पड़ रहा है।
डॉ. गोस्वामी ने राज्यपाल से आग्रह किया कि राज्य सरकार को आवश्यक निर्देश देकर विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में भर्ती प्रक्रिया तेज कराने की पहल की जाए, ताकि छात्रों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सके।
राज्यपाल संतोष गंगवार ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और राज्य में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर सहमति जताई।
