रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को लोकभवन में राज्यपाल संतोष गंगवार से मिले।
यह उनकी राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात थी। इस मौके पर उन्होंने राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेंट किया। सूत्रों ने बताया कि इस मुलाकात में झारखंड में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति को लेकर चर्चा हुई।

राज्यपाल संतोष गंगवार ने सूचना आयुक्तों की नियुक्ति को लेकर विवाद होने पर विधिक परामर्श मांगा था।
