भाजपा ने विधानसभा अध्यक्ष समेत 10 विधायकों के काटे टिकट

Dayanand Roy
1 Min Read

पटना : भाजपा ने विधान सभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव समेत 10 विधायकों का टिकट काट दिया है। पार्टी की मंगलवार को जारी 71 उम्मीदवारों की पहली सूची में 56 विधायकों में 46 को फिर  मौका दिया है।

इस सूची के अनुसार भाजपा ने दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और  विजय कुमार सिन्हा सहित 13 मंत्रियों को मैदान में उतारा है। उम्मीदवारों की पहली सूची में नौ महिला हैं।

बता दें कि भाजपा 101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इनमें 71 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई, जबकि 30 और की आनी बाकी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *