गुमला में नाबालिग लड़का-लड़की ने कथित रूप से खाया कीटनाशक, किशोरी की मौत; पुलिस जांच में जुटी

गुमला के घाघरा क्षेत्र में कथित रूप से कीटनाशक सेवन करने के बाद एक नाबालिग किशोरी की मौत हो गई, जबकि किशोर का इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Dayanand Roy
2 Min Read

Gumla News: गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के एक गांव से चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग लड़का और लड़की के कथित रूप से कीटनाशक सेवन करने की सूचना मिली है। दोनों की हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उन्हें गुमला सदर अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद किशोरी को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। वहीं किशोर का इलाज गुमला सदर अस्पताल में जारी है।

25 मई से लापता बताए जा रहे थे दोनों

परिजनों के अनुसार, दोनों नाबालिग 25 मई से घर से लापता थे। काफी खोजबीन के बाद शुक्रवार देर शाम उन्हें गांव के समीप एक कमरे में अचेत अवस्था में पाया गया। इसके बाद परिजनों ने तत्काल दोनों को अस्पताल पहुंचाया।

कीटनाशक सेवन की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों द्वारा सब्जी में इस्तेमाल होने वाले कीटनाशक का सेवन किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए छानबीन की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही घटना के कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *