Home Jharkhand केदारनाथ के बाद बद्रीनाथ पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, परिवार संग की पूजा-अर्चना

केदारनाथ के बाद बद्रीनाथ पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, परिवार संग की पूजा-अर्चना

by Dayanand Roy

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन दिनों उत्तराखंड के दौरे पर हैं। इस क्रम में उन्होंने पहले केदारनाथ धाम और बाद में बद्रीनाथ धाम की यात्रा कर वहां पूजा-अर्चना की।

शुक्रवार को सपरिवार बद्रीनाथ धाम पहुंचने पर मंदिर परिसर के प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी ने उनका स्वागत किया और भगवान बद्रीविशाल का अंगवस्त्र और प्रसाद भेंट स्वरूप प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने वेदपाठ के साथ परिवार सहित विशेष पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया।

पूजा-अर्चना के उपरांत मुख्यमंत्री सोरेन ने मंदिर की व्यवस्था की सराहना की और देवभूमि के आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव साझा किया। उत्तराखंड यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री यहां सपरिवार विभिन्न तीर्थस्थलों का भ्रमण करेंगे। उनकी यह यात्रा अध्यात्मिक महत्व रखती है जिसमें वे परिवार के साथ समय बितायेंगे। उत्तराखंड के अन्य धार्मिक स्थल जिसमें हरिद्वार शामिल है मुख्यमंत्री के दौरे का मुख्य आकर्षण होंगे।

Related Articles

Leave a Comment