Jharkhand Weather Update: 29-30 मई को कई जिलों में तेज आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, वज्रपात की चेतावनी

झारखंड के कई जिलों में 29-30 मई को तेज आंधी, बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी।

Dayanand Roy
2 Min Read

Jharkhand Weather : झारखंड में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने 29 और 30 मई को राज्य के कई जिलों में तेज आंधी, भारी बारिश और वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

29 मई यानी शुक्रवार को बोकारो और धनबाद में तेज बारिश और आंधी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान अधिकतम 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

30 मई को इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

30 मई को रांची, बोकारो, धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग और रामगढ़ में आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं जमशेदपुर, चाईबासा, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, गुमला, खूंटी, लोहरदगा, पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में बारिश और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में हवाओं की रफ्तार 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

31 मई को पूरे झारखंड में खराब मौसम के आसार

मौसम विभाग के अनुसार 31 मई को पूरे झारखंड में तेज हवा, मूसलाधार बारिश और वज्रपात की संभावना बनी हुई है। इसके साथ ही अगले 24 घंटे में राज्य के अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने का अनुमान है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है।

डाल्टनगंज रहा सबसे गर्म, कोडरमा में सबसे ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटे के मौसम आंकड़ों के अनुसार, डाल्टनगंज राज्य का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं लातेहार में न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। बारिश की बात करें तो कोडरमा डीवीसी में सर्वाधिक 40.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि सतगांव में 39 मिमी और कोनार डीवीसी में 31 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *