सोमेश सोरेन को घाटशिला से जिताकर विधानसभा भेजें, वो रामदास सोरेन के अधूरे सपने को पूरा करेंगे : कल्पना सोरेन

Dayanand Roy
2 Min Read

घाटशिला : सोमेश सोरेन को घाटशिला से जिताकर विधानसभा भेजें, वो स्व. रामदास सोरेन के अधूरे सपने को पूरा करेंगे। गुरूवार को ये बातें गांडेय विधायक और झामुमो की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन ने कहीं। वो घाटशिला प्रखंड के दामपाड़ा स्थित गांधनिया हाट मैदान में सोमेश सोरेन के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा में बोल रही थीं।

कल्पना ने कहा कि जो आग और जो काम करने का जुनून स्व रामदास सोरेन में था, आज उनका प्रतिबिंब बनकर सोमेश सोरेन खड़ा है, आप अपना आशीर्वाद उसे दीजिए। जो सपना स्व.रामदास सोरेन ने देखा था वो सपना पूरा करने का काम सोमेश सोरेन करेगा। आपके भाई और बेटे को पूरी ताकत के साथ मौका देना है जो आपके हाथ में है।

जितना प्यार और आशीर्वाद आपने रामदास सोरेन को दिया था उससे ज्यादा प्यार सोमेश को दीजिए, यही रामदास सोरेन के प्रति श्रद्धांजलि होगी। 11 तारीख को सबसे पहला काम है वोट देना, सोमेश विधानसभा पहुंचेंगे और घाटशिला के विकास को नयी उड़ान देंगे। कल्पना ने कहा कि आप आज झारखंड की मईंया से पूछेंगे कि उनका गर्व और उनका सम्मान कौन दिलाया है, तो वो कहेगी उनके बेटे हेमंत सोरेन ने मजबूत करने का काम किया है। आज जब आपके खाते में पैसे आते हैं 2500 रूपये तो आपको कैसा लगता है।

आज हमारी आधी आबादी सबसे ज्यादा इस चुनावी सभा में खड़ी है।  11 तारीख को आप सभी को दो नंबर पर तीर –धनुष छाप पर वोट देना है। एक महिला का पति जब चला जाता है उसका परिवार कहीं न कहीं डगमगा जाता है। आपको इनका सहारा, सोमेश सोरेन का परिवार बनना है। चुनावी सभा को गठबंधन के अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *