पूर्वी सिंहभूम के जिला परिषद उपाध्यक्ष और पूर्व भाजपा ज़िलाध्यक्ष समेत कई भाजपा पदाधिकारियों नेताओं ने थामा झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन

Dayanand Roy
1 Min Read

रांची : भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा  (झामुमो) की सदस्यता ग्रहण की।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद के उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) सह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सौरभ चक्रवर्ती, घाटशिला भाजपा मंडल अध्यक्ष कौशिक सिन्हा, मुसाबनी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष तुषार पात्रो, भाजपा के मीडिया प्रभारी सुरेश महाली तथा जमशेदपुर के सुप्रसिद्ध जंबू अखाड़ा के अध्यक्ष बंटी सिंह सहित कई अन्य  शामिल रहे।

इन सभी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झामुमो की सदस्यता दिलायी। इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी तथा जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *