सेंट माइकल्स पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन समारोह

Dayanand Roy
2 Min Read

रांची : सेंट माइकल्स पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन का पर्व शुक्रवार को अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर कक्षा प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा पंचम तक के सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

प्री-नर्सरी से यूकेजी तक के छात्राओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार अपने कक्षा के छात्रों की कलाई पर राखी बाँधी। वहीं, ललाट पर तिलक लगाकर आरती उतारी और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। इस प्रेम और भाई-चारे से भरे दृश्य ने सभी के दिल को छू लिया।

जबकि कक्षा 1 से 5 तक के छात्र-छात्राओं के बीच राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसके जरिए बच्चों की रचनात्मकता, कलात्मकता और संस्कृति के प्रति जुड़ाव का अद्भुत उदाहरण देखने को मिला।

इस प्रतियोगिता में बच्चों ने घर से ही रंग-बिरंगे क्राफ्ट सामग्री जैसे रिबन, मोती, झिलमिल पेपर, रंगीन धागे आदि लाए और विद्यालय में ही हैंडमेड राखियां तैयार कीं।

इन राखियों में फूल डिजाइन, पंखुड़ी, मोती सजावट, सितारे, कुंदन डिज़ाइन और झूमर शैली जैसी राखियाँ आकर्षण का केन्द्र रहीं।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक रमाकांत प्रसाद ने कहा कि राखी केवल एक धागा नहीं, बल्कि यह विश्वास, प्रेम और सुरक्षा का प्रतीक है जो भाई-बहन के अटूट रिश्ते को और भी मजबूत बनाता है।”

बच्चों के बीच इस तरह की एक्टिविटी से रचनात्मक और कार्यात्मक ज्ञान का विकास हुआ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *