होटल रैडिशन ब्लू में फन संडे ब्रंच के लखनवी अंदाज का आगाज

Dayanand Roy
2 Min Read

सुरभि के कर्णप्रिय बांसुरी वादन ने लोगों को मोहा

रांची : शहर के मशहूर होटल रैडिशन ब्लू में फन संडे ब्रंच के लखनवी अंदाज का आगाज रविवार को हुआ। पहले दिन होटल के वाटरफ्रंट में लोगों ने ब्रंच के लखनवी अंदाज का मजा लिया। खाने के साथ लोगों ने सुरभि का कर्णप्रिय बांसुरी वादन भी सुना। सुरभि ने फिल्म नदिया के पार के गाने  के अलावा अन्य गानों पर भी अपनी प्रस्तुति से लोगों का दिल जीता।

संडे ब्रंच के लिए वाटरफ्रंट को लखनवी मिजाज में सजाया गया था। होटल के शेफ जय ने बताया कि फन संडे ब्रंच की रविवार की थीम लखनवी अंदाज है।इसमें लोगों को ऑथेंटिक अवधी कबाब जैसे गिलौटी, काकोरी और सीक के साथ कई अन्य कबाब परोसे जा रहे हैं।

यही नहीं लोगों को रॉयल बिरयानी, निहारी और कोरमा भी परोसे जा रहे हैं। लहसुन की खीर का जायका भी लोग ले रहे हैं।

यहां लाइव स्टेशन की भी व्यवस्था है जहां लोग अपनी पसंद का खाना बनते देख सकते हैं। इसके अलावा डेजर्ट जैसे शाही टुकड़ा, फिरनी और कुल्फी का भी स्वाद लिया जा सकता है। फन संडे ब्रंच के अगले संडे की थीम पंजाबी और उसके बाद की चटोरी गली है।

बिना अल्कोहलिक ड्रिंक के इसका रेट 1850 प्लस टैक्स है वहीं अल्कोहलिक ड्रिंक के साथ 3500 रुपये प्लस टैक्स पर पर्सन है। होटल के फूड एंड बेवरेज मैनेजर राजीव रंजन ने बताया कि हम रांची में लोगों को ब्रंच का कांसेप्ट देना चाहते हैं। उम्मीद है कि ये पेशकश लोगों को पसंद आयेगी। संडे ब्रंच के लिए आयोजित प्रेसवार्ता में आनंद सेठ भी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *