Home Jharkhand झारखंड के निर्माण में शिबू सोरेन की भूमिका को हमेशा याद रखा जाएगा: राहुल

झारखंड के निर्माण में शिबू सोरेन की भूमिका को हमेशा याद रखा जाएगा: राहुल

by Dayanand Roy

नयी दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक शिबू सोरेन के निधन पर सोमवार को दुख जताते हुए कहा कि उन्होंने आदिवासियों के लिए आजीवन संघर्ष किया और झारखंड राज्य के निर्माण में उनकी भूमिका को हमेशा याद रखा जाएगा।

शिबू सोरेन का सोमवार को निधन हो गया। वह 81 साल के थे। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा,“झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन जी के निधन का समाचार बेहद दुखद है। उन्होंने आदिवासी समाज की मज़बूत आवाज़ बनकर उनके हक़ों और अधिकारों की लड़ाई पूरी निष्ठा से लड़ी। झारखंड के निर्माण में उनकी अहम भूमिका को कभी भुलाया नहीं जा सकता।”

उन्होंने आगे कहा,“हेमंत सोरेन जी, सोरेन परिवार और ‘गुरुजी’ के सभी समर्थकों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।”

Related Articles

Leave a Comment