102

धनबाद : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रविवार को जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि ‘एक देश, एक निशान, एक विधान’ के ध्येय को लेकर देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले डॉ. मुखर्जी के विचार सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत बने रहेंगे।



