मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को किया आमंत्रित

Dayanand Roy
1 Min Read

रांची : राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने गुरूवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री के आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की।

इस अवसर पर मुख्य सचिव ने उन्हें 28 नवंबर को मोरहाबादी मैदान में राज्य सरकार की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित ‘राज्यस्तरीय समारोह’ में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री ने उनका आमंत्रण स्वीकार कर लिया। वे शुक्रवार को होनेवाले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *