मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन

Dayanand Roy
1 Min Read

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को उनके कांके रोड स्थित आवासीय कार्यालय में भारत में जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन और इकोनॉमी काउंसलर ने भेंट की।

इस अवसर पर उनके बीच विभिन्न क्षेत्रों में विकास से संबंधित विभिन्न विषयों और पहलुओं को लेकर चर्चा हुई।

जर्मन राजदूत ने कहा कि विशेषकर कोयला खनन और उत्पादन को लेकर जर्मनी और झारखण्ड में काफी समानताएं हैं, ऐसे में कोल आधारित उद्योगों के विकास को लेकर झारखण्ड के साथ जर्मनी सहयोग बढ़ाने को लेकर इच्छुक है।

मुख्यमंत्री ने झारखण्ड में औद्योगिक निवेश की संभावनाओं से जर्मनी के राजदूत को अवगत कराया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *