प्रधानमंत्री मोदी ने मीडिया दिग्गज अवीक सरकार को जन्मदिन की बधाई दी

Dayanand Roy
1 Min Read

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मीडिया दिग्गज एवं वरिष्ठ पत्रकार अवीक सरकार को उनके 80वें जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी और मीडिया एवं प्रकाशन उद्योग में सार्वजनिक संवाद के एक महत्वपूर्ण हिस्से के रूप में उनके योगदान की सराहना की।

‘प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया’ (पीटीआई) के पूर्व चेयरमैन और समाचार एजेंसी के बोर्ड में निदेशक सरकार ने कोलकाता स्थित आनंद बाजार पत्रिका समूह का नेतृत्व किया, जो कई टीवी, प्रिंट और ऑनलाइन संपत्तियों का मालिक है और उनका संचालन करता है।

अवीक सरकार नौ जून को 80 वर्ष के हो जाएंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *