कार्यकर्ताओं और आंदोलनकारियों के सुख-दुख में साथ खड़ी है झामुमो : विनोद पांडेय 

Dayanand Roy
1 Min Read

रांची : पार्टी कार्यकर्ताओं और आंदोलनकारियों के सुख- दुख में उनके साथ है। कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान हमारी पहली प्राथमिकता है। सोमवार को ये बातें झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने कहीं।

श्री पांडेय बुंडू से आये पार्टी कार्यकर्ताओं और आंदोलनकारियों के साथ स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी पार्टी की रीढ़ होते हैं, उन्होंने क्षेत्र में संगठन की मजबूती पर कार्यकर्ताओं से चर्चा की और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

बुंडू से आये कार्यकर्ताओं ने पार्टी के कैंप कार्यालय में अपनी समस्याओं से अवगत कराया। वहीं, आंदोलनकारियों और स्थानीय लोगों ने भी अपनी बातें उनके सामने रखीं। श्री पांडेय ने सभी को आश्वस्त किया कि सरकार तक उनकी बात पहुंचायी जायेगी और उनकी समस्याओं का समाधान होगा।

श्री पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही सरकार राज्य के बहुमुखी विकास की दिशा में काम कर रही है। समाज के हर वर्ग की उन्नति और प्रगति को लेकर सरकार प्रतिबद्ध है। युवाओं के लिए नौकरियों और रोजगार के अवसर सृजित किए जा रहे हैं। आधी आबादी को मईंया सम्मान योजना से सशक्त किया जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *