झारखंड के पहले मिल्क पाउडर प्लांट का सीएम हेमंत सोरेन ने किया शिलान्यास, कहा- किसानों का देश की अर्थव्यवस्था में अतुलनीय योगदान

Dayanand Roy
2 Min Read

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को होटवार में मेधा के मिल्क पाउडर प्लांट की आधारशिला रखी। इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिला और प्रखंडों में दुग्ध संग्रहण का कार्य हो रहा है। पंचायत स्तर में भी दूध संग्रहण का कार्य कैसे हो। इस पर कार्य योजना बना रहे हैं ताकि किसानों को लंबी दूरी तय करने की जरूरत ना पड़े।

सीएम ने कहा कि हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान-जय किसान का नारा दिया था। खेतीबाड़ी, पशुओं को पालना – मानव जीवन की ऐसी व्यवस्था है जिसमें फायदा ही फायदा होता है।

देश-दुनिया में बहुत सारे उद्योग-धंधे चलते हैं, किसी में कोई न कोई नुकसान जरूर होता है, और उसमें सबसे ज्यादा नुकसान पर्यावरण और मानव जीवन को होता है।

आज के दिन गांव-देहात में कमजोर बच्चे पैदा होने को मजबूर होते हैं, महिलाओं में खून की कमी होती है, लेकिन पहले ऐसा नहीं होता था। पहले हमारे गांव में पशुपालन व्यवस्था समृद्ध रहती थी। अगर पशुधन घर में रहे, तो परिवार का कोई सदस्य कमजोर नहीं रह सकता है।

आप सभी किसान भाई-बहन खेत-खलियान से जुड़े लोग हैं। देश की बहुत बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में आपका अतुलनीय योगदान रहता है। इस मौके पर कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *