पीओके के लोग भारतीय परिवार का हिस्सा हैं, वह दिन दूर नहीं जब वे खुद भारत लौटेंगे : राजनाथ

Dayanand Roy
1 Min Read

नयी दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के लोग भारतीय परिवार का हिस्सा हैं और वह दिन दूर नहीं जब वे अंतरात्मा की आवाज सुनकर खुद भारत की मुख्यधारा में लौट आएंगे। राजनाथ सिंह सीआईआई की सालाना बिजनेस समिट में बोल रहे थे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “आपने देखा कि किस तरह हमने पहले आतंकी ठिकानों को और उसके बाद दुश्मन के सैन्य अड्डों एयरबेसों को तबाह किया। करने को हम कुछ और भी कर सकते थे, लेकिन हमने शक्ति और संयम के समन्वय का दुनिया के सामने एक शानदार उदाहरण पेश किया…”। राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा में मेक इन इंडिया एक अहम कंपोनेंट है।

अगर हमारे पास यह क्षमता नहीं होती तो भारत की सेनाएं, पाकिस्तान के निचले हिस्से से लेकर पीओके तक आतंकवाद के खिलाफ इतनी प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पातीं। उन्होंने कहा कि आतंकवाद का कारोबार चलाना कॉस्ट इफेक्टिव नहीं है बल्कि उसकी एक भारी कीमत अदा करनी पड़ सकती है। इसका अंदाजा आज पाकिस्तान को हो चुका है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *