Home Must Read फुटपाथ पर पढ़ाई, क्लास में टॉप!, तनुष्का थत्ते का हौसला काबिले-तारीफ

फुटपाथ पर पढ़ाई, क्लास में टॉप!, तनुष्का थत्ते का हौसला काबिले-तारीफ

by Dayanand Roy

मुंबई : फुटपाथ पर पढ़ाई, क्लास में टॉप! मुंबई के दादर फूल बाजार के कोने में बैठती है 8 साल की तनुष्का थत्ते। उनका “क्लासरूम” है फुटपाथ, और “डेस्क” है एक पुरानी लकड़ी की बेंच।

ना ट्यूशन, ना पढ़ने का कमरा — बस तिरपाल का घर और किताबों का सपना। हर सुबह वो पहले अपने माता-पिता की मदद करती है। उनकी माँ फूल बेचती हैं और एक क्लिनिक में सफाई करती हैं।

उनके पिता सुबह-सुबह स्टॉल लगाते हैं। थनुष्का के पास साधन भले कम हों, लेकिन हौसला पूरा है। स्कूल से लौटकर वो उसी बेंच पर बैठती है चमकदार यूनिफॉर्म, बालों में लाल रिबन और आँखों में जिद।

फिर एक दिन उनकी फोटो इंटरनेट पर वायरल हो गई। लोग आए और उन्हें किताबें, बैग, कपड़े और शुभकामनाएं दीं। फिर आया वो समय जब एक अनजान शख्स ने उन्हें भेज दी ₹1 लाख की स्कॉलरशिप।

अब थनुष्का जानती हैं कि उनका सपना अकेला नहीं है। वो कहती हैं- “मैं टीचर बनना चाहती हूं, ताकि और बच्चों की मदद कर सकूं।” उनका रास्ता अब और भी साफ है, और उसका हौसला और भी मजबूत।

यह सोशल मीडिया की अच्छाई, इंसानियत और उम्मीद की कहानी भी है।जहाँ एक तस्वीर ने नन्हे सपनों को पंख दे दिए।

Related Articles

Leave a Comment