डॉ तनुज खत्री की पुस्तक टेलीकॉम सूनामी का अनिल शास्त्री ने किया विमोचन

Dayanand Roy
2 Min Read

रांची : डॉ तनुज खत्री की पुस्तक टेलीकॉम सूनामी का मंगलवार को विमोचन लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल के चेयरमैन अनिल शास्त्री ने किया। कार्यक्रम का आयोजन लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल, नई दिल्ली में किया गया।

यह पुस्तक वालनट पब्लिकेशन की ओर से प्रकाशित की गई है। इस मौके पर अनिल शास्त्री ने कहा कि भारत की टेलीकॉम इंडस्ट्री ने पिछले तीन दशकों में जो परिवर्तन देखा है, वह किसी क्रांति से कम नहीं है।

गांव-गांव तक मोबाइल और इंटरनेट पहुंचने से समाज की सोच और व्यवहार दोनों बदले हैं। डॉ. तनुज खत्री की यह पुस्तक इस ऐतिहासिक यात्रा का दस्तावेज़ है और आने वाले समय के लिए एक मार्गदर्शक की भूमिका निभाएगी।

उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि ‘टेलीकॉम सूनामी’ को लाल बहादुर शास्त्री इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, नई दिल्ली और एलबीएस पब्लिक पॉलिसी रिसर्च सेंटर की लाइब्रेरी में रखा जाएगा, ताकि प्रबंधन और शोध के छात्र इससे लाभान्वित हो सकें।

इस अवसर पर इंटरनेशनल रोमा कल्चर यूनिवर्सिटी के चांसलर, प्रख्यात शिक्षाविद् एवं Member, Indian Council for International Cooperation, Delhi – डॉ. मनोज कुमार वाजपेयी ने कहा कि यह पुस्तक केवल एक शोधग्रंथ नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण शैक्षिक धरोहर है।

यह हमें समझाती है कि कैसे तकनीक समाज और अर्थव्यवस्था दोनों को गहराई से प्रभावित करती है। इस मौके पर डॉ तनुज खत्री ने कहा कि यह मेरे लिए गर्व की बात होगी कि मेरी पुस्तक उन संस्थानों की लाइब्रेरियों में उपलब्ध होगी, जिनका नाम स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की विरासत से जुड़ा है। यह मेरे शोध और लेखन के लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है

 पुस्तक ‘टेलीकॉम सूनामी’ टेलीकॉम क्षेत्र की चुनौतियों, नीतिगत निर्णयों और तकनीकी विकास की गहराई से पड़ताल करती है। इसे आम पाठक भी आसानी से समझ सकें, इस उद्देश्य से सरल और प्रभावी शैली में लिखा गया है।

इस अवसर पर अनिल शास्त्री की धर्मपत्नी, मंजु शास्त्री भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और सामूहिक छायाचित्र के साथ हुआ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *