आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Dayanand Roy
1 Min Read

कोलकाता: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज यानी शनिवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे और नदिया में एक रैली को संबोधित करेंगे तथा राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उनका उद्घाटन करेंगे।

उनकी यह यात्रा राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर बढ़ते राजनीतिक तनाव के बीच होगी। प्रधानमंत्री का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब राज्य में एसआईआर को लेकर सियासी विवाद गहराया हुआ है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस एसआईआर प्रक्रिया का विरोध कर रही है और इसे लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठा रही है। राजनीति के जानकारों का मानना है कि ताहेरपुर की रैली में प्रधानमंत्री मोदी एसआईआर मुद्दे पर पश्चिम बंगाल सरकार को घेर सकते हैं।

साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को भी जनता के सामने रख सकते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *