वेदांता ने झामुमो को दिया 20 करोड़ का डोनेशन, 188 डोनर्स से मिले पार्टी को 33.2 करोड़

Dayanand Roy
2 Min Read

शिव कुमार तिवारी ने दिए 1.08 करोड़

दयानंद राय

रांची : झारखंड में झामुमो के विधायकों की संख्या और जनाधार बढ़ने का असर पार्टी को होनेवाली फंडिंग पर भी पड़ा है। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक फंडिंग की जो जानकारी पार्टी ने इलेक्शन कमीशन को मुहैया करायी है उसके अनुसार वर्ष 2024-25 में 188 दानदाताओं ने झामुमो 33.2 करोड़ की राशि दी है।

इसमें अकेले वेदांता ने झामुमो को 20 करोड़ रुपये दिए हैं। वहीं, एबी इलेक्टोरल ट्रस्ट ने झामुमो को दो करोड़ दिए हैं। पार्टी को चंदा देनेवाले कॉरपोरेट डोनर्स में फागु जय मंगल इंफ्रा तथा ग्लोबल स्टील इंफ्रास्ट्रक्चर के नाम शामिल हैं जिनसे पार्टी को क्रमश: 1.9 करोड़ और 50 लाख रुपये की राशि मिली है।

ये हैं झामुमो के टॉप डोनर्स

  1. वेदांता लिमिटेड : 20 करोड़
  2. एबी जेनरल इलेक्टोरल ट्रस्ट : 2 करोड़
  3. फागु जयमंगल इंफ्रा : 1.9 करोड़
  4. शिव कुमार तिवारी : 1.08 करोड़
  5. जय मंगल सिंह : 99. 7 लाख

गौरतलब है कि पार्टी को 2023-24 में 12.1 करोड़ रुपये का चंदा मिला था जो बढ़कर 2024-25 में 33.2 करोड़ रुपये हो गयी। पार्टी को व्यक्तिगत दानदाताओं से 6.7 करोड़ रुपये का चंदा मिला है। यह पार्टी को मिलनेवाले कुल चंदे का 20 फीसदी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *