उच्च रक्तचाप की शिकायत, शिमला अस्पताल पहुंची सोनिया गांधी; कराई जांच

Dayanand Roy
1 Min Read

शिमला : कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को उच्च रक्तचाप की शिकायत के बाद शनिवार को शिमला के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं अस्पताल ले जाया गया। पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने बताया कि अपनी बेटी प्रियंका गांधी वाद्रा के साथ शिमला की निजी यात्रा पर आईं सोनिया गांधी (78) ने अस्पताल में कुछ जांच कराई और फिर वहां से चली गईं।

सोनिया गांधी को उच्च रक्तचाप की शिकायत के बाद, अस्पताल ले जाया गया था। यह एक नियमित जांच थी और अब वह घर वापस जा रही हैं।अधिकारियों के अनुसार, अस्पताल में चिकित्सकों ने कुछ जांच की।

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी सोमवार को अपनी बेटी प्रियंका के साथ शिमला की निजी यात्रा पर पहुंची थीं। वह शिमला के बाहरी इलाके छराबड़ा में प्रियंका के घर ठहरी हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *