मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री मुकुल रॉय के निधन पर शोक जताया

Dayanand Roy
1 Min Read

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री और तृणमूल कांग्रेस नेता मुकुल रॉय  के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि उनके निधन से मन आहत है।

स्व मुकुल जी का निधन बंगाल की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर परिवारजनों और उनके शुभचिंतकों को दुःख की यह घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

रॉय का कोलकाता के एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से रविवार देर रात निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *