सलमान खान ने परिवार और दोस्तों के साथ मनाया 60वां जन्मदिन

Dayanand Roy
1 Min Read

मुंबई: फिल्म अभिनेता सलमान खान ने पनवेल स्थित अपने फार्महाउस पर अपना 60वां जन्मदिन परिवार और करीबी दोस्तों के साथ मनाया। पार्टी शुरू होने से पहले सलमान ने पैपराजी के साथ केक काटकर सेलिब्रेशन की शुरुआत की।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में सलमान लाल-सफेद केक काटते नजर आए। इस दौरान उन्होंने पैपराजी को केक भी खिलाया और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं।

सलमान काले टी-शर्ट और नीली जींस में नजर आए और उनका क्लीन शेव लुक चर्चा में रहा। फार्महाउस पर सुरक्षा कड़ी थी और सलमान पूरे समय खुश और मस्ती के मूड में दिखे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *