भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर यात्रियों को मिलेगी आपात सुविधा, मेडिकल सहायता केंद्र का रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किया उद्घाटन

Dayanand Roy
1 Min Read

रांची : भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची में अब यात्रियों को आपात स्थिति में मेडिकल सहायता मिल सकेगी। इसे लेकर बुधवार को क्यूरेस्टा अस्पताल समूह की ओर से संचालित किए जाने वाले मेडिकल सहायता केंद्र का उद्घाटन केंद्रीय  रक्षा राज्य मंत्री संजय  सेठ  ने किया।

रांची  एयरपोर्ट पर सुबह से लेकर देर रात तक डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ की टीम मौजूद रहेगी। किसी भी यात्री को आपात स्थिति में चिकित्सा सहायता की जरूरत पड़ने पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।

रांची एयरपोर्ट पर इस सुविधा का आरंभ होना, यहां प्रतिदिन आवा-जाही करने वाले हजारों यात्रियों के लिए अच्छी पहल है।

इस अवसर पर एयरपोर्ट के निदेशक आर आर मौर्या, मनोज सिंह, डॉ संजय कुमार, डॉ मेजर रमेश दास, डॉ सुचिता और डॉ अनुज सहित सभी मेडिकल स्टाफ और एयरपोर्ट के अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *