राज्य स्तरीय पुलिस सम्मेलन का सीएम नीतीश ने किया उद्घाटन
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पटना स्थित सरदार पटेल भवन में आयोजित राज्य स्तरीय पुलिस सम्मेलन 2026 का उद्घाटन किया। साथ ही मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो तथा पृथक साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई का शुभारंभ भी किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका है।
नीतीश्ब ने कहा कि बिहार में कानून का राज है।
इस सम्मेलन के दौरान सभी पुलिस पदाधिकारियों को ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा पूरी तत्परता और कड़ाई से अपराध नियंत्रण करने को कहा है।

