ओडिशा में होनेवाले राष्ट्रीय कुड़ुख सम्मेलन में हिस्सा लेने गए प्रतिभागी

Dayanand Roy
1 Min Read

रांची : ओडिशा में 24 से 26 अक्टूबर तक होनेवाले राष्ट्रीय कुड़ुख सम्मेलन में हिस्सा लेने गुरूवार को रांची से प्रतिभागी रवाना हुए।  रांची से रवाना होनेवाले प्रतिभागियों का नेतृत्व  केसीबी कॉलेज बेड़ो के प्रोफेसर धीरज उरांव ने किया।

प्रतिभागी हटिया-पुणे एक्सप्रेस से ओडिशा के झारसुगुड़ा गए। सम्मेलन में शामिल होने गए अन्य प्रतिभागियों में रांची विश्वविद्यालय कुड़ुख विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. बन्दे खलखो, जे.एन. कॉलेज धुर्वा के डॉ. अरूण अमित तिग्गा, डोरंडा कॉलेज, डोरंडा के प्रो. विकास उरांव, बी.एस. कॉलेज लोहरदगा के प्रो. ब्लासियुस पन्ना, के.ओ. कॉलेज गुमला के प्रो. प्रेमचंद उरांव,मांडर कॉलेज की प्रो. सुषमा कुजूर एवं रांची विश्वविद्यालय कुड़ुख विभाग के शोधार्थी सुखराम उरांव, कृष्णा उरांव, जगदीश उरांव, लक्ष्मण उरांव, गणेश उरांव, लखन उरांव, अमर उरांव, प्रियंका उरांव एवं विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थियों के नाम शामिल हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *