Home » सबके लिए अविस्मरणीय रहेगा बापू टावर का अनुभव : नीतीश कुमार

सबके लिए अविस्मरणीय रहेगा बापू टावर का अनुभव : नीतीश कुमार

by Dayanand Roy

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पटना के गर्दनीबाग स्थित बापू टावर में नवनिर्मित प्रशासनिक भवन का उद्घाटन किया। इसके बाद बापू टावर का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

इस दौरान भ्रमण पर आए स्कूली बच्चों से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्द्धन भी किया। इस मौके पर नीतीश ने कहा कि बापू टावर बापू की जीवनी, उनके विचारों और उनके आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक सशक्त और प्रभावी माध्यम है।

यहां बापू के जीवन को दृश्य एवं श्रव्य माध्यमों से जीवंत किया गया है ताकि यहां आने वाले उनके जीवन दर्शन को सहज रूप में आत्मसात कर सकें। सभी लोगों को एक बार बापू टावर का भ्रमण एवं अवलोकन अवश्य करना चाहिए।

मुझे पूरा विश्वास है कि बापू टावर का अनुभव सभी के लिए अविस्मरणीय रहेगा।

Related Articles

Leave a Comment