आशा लकड़ा ने सुनी कोल इंडिया के पदाधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याएं, आवश्यक पहल का दिया आश्वासन

Dayanand Roy
1 Min Read

रांची : राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ आशा लकड़ा ने शुक्रवार को कोलकाता में कोल इंडिया लिमिटेड के एसटी/एससी एम्प्लॉइज एसोसिएशन के पदाधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को गंभीरतापूर्वक सुना।

बैठक के दौरान सेवा संबंधी मुद्दों, पदोन्नति, आरक्षण से जुड़े प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा कार्यस्थल पर आने वाली विभिन्न चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में आशा लकड़ा ने संबंधित विषयों पर उचित कार्यवाही और समाधान के लिए आवश्यक पहल का आश्वासन दिया।

बैठक में आयोग के सचिव प्रशांत कुमार सिंह, संयुक्त सचिव  अमित निर्मल सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *