IIIT से PhD कर रही सविता कच्छप को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिया दो लाख का चेक

Dayanand Roy
1 Min Read

रांची : आइआइआइटी से पीएचडी कर रही रांची की होनहार बहन सविता कच्छप और उनके परिवारजनों से मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुलाकात कर 2 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि का चेक सौंपा।

सविता कच्छप आदिवासी समुदाय की सबसे कम उम्र की अभ्यर्थी हैं जिनका चयन IIIT, रांची में पीएचडी के लिए इलेक्ट्रिक कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में हुआ है। युवाओं के सपनों को साकार करने का हरसंभव प्रयास कर रही है अबुआ सरकार। सविता बहन अपनी पढ़ाई और रिसर्च जारी रखें, सरकार आपके साथ है।

गौरतलब है कि सविता कच्छप को अपनी पढ़ाई के लिए एक लैपटॉप और मदद की जरूरत थी। इसे लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की थी। इसके बाद आज सविता की मेहनत रंग लायी और उसे मुख्यमंत्री ने दो लाख की राशि का चेक सौंपा। इस पैसे से उसे अपनी पढ़ाई पूरी करने में मदद मिलेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *