देश के लिए खतरा बनती जा रही है भाजपा : कैलाश यादव

Dayanand Roy
1 Min Read

रांची : शराब घोटाले में दिल्ली राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया सहित सभी 23 आरोपियों को बरी किया है। न्यायालय के इस फैसले पर राजद ने खुशी जताई है।

राजद के प्रदेश प्रवक्ता कैलाश यादव ने कहा है कि भाजपा देश के लिए खतरा बनती जा रही है। जब से देश में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री और गृहमंत्री अमित शाह बने हैं देश में तानाशाही, नफरत और ध्रुवीकरण को निरंतर बढ़ावा दिया गया है।

भाजपा नेताओं की ओर से ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का गलत इस्तेमाल कर विपक्ष मुक्त भारत बनाने का असफल प्रयास और लोकतंत्र को समाप्त करने का काम किया जा रहा है।

गौरतलब है कि दो राज्यों के लोकप्रिय मुख्यमंत्री दिल्ली से अरविंद केजरीवाल और झारखंड से हेमंत सोरेन को फर्जी केस में शामिल कर ईडी और सीबीआई का गलत इस्तेमाल कर जबरन जेल भेज दिया गया था।

राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने कहा कि उन्हें और उनकी पार्टी को न्यायालय पर पूरा भरोसा है। लैंड फॉर जॉब मामले, पशुपालन एवं आय से अधिक संपत्ति मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव राबड़ी देवी और परिवार अन्य सभी सदस्य बरी होंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *