Home Latest Updates बिहार चुनाव में जदयू और नीतीश का दीया बुझना तय : कैलाश यादव

बिहार चुनाव में जदयू और नीतीश का दीया बुझना तय : कैलाश यादव

by Dayanand Roy

रांची : राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने कहा है कि वर्षों से अभी तक भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित झारखंड और अन्य प्रदेशों में घोषित नहीं किया गया है। यह देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है कि भाजपा और आरएसएस के नेताओं में भारी कलह चल रहा है।

श्री यादव ने कहा कि बिहार में बीजेपी जेडीयू मांझी चिराग की संयुक्त एनडीए सरकार के मुखिया नीतीश कुमार की सेहत बिल्कुल ठीक नहीं है। बीते 17 दिनों में 56 हत्याएं राज्य की विधि-व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है।

बिहार में अपराधियों का राज कायम हो गया है। वहां के लोग भगवान भरोसे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव में जनविरोधी भाजपा और जेडीयू का अस्तित्व समाप्ति की ओर है। खासकर अचेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू का दिया बुझना तय है।

Related Articles

Leave a Comment