38



जामताड़ा : आजसू पार्टी के पूर्व केंद्रीय महासचिव तरुण गुप्ता ने अपने समर्थकों के साथ गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।


नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया। बाबूलाल ने कहा कि उनके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर जामताड़ा जिला अध्यक्ष और पार्टी के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।


