बिहार की नहीं बल्कि झारखंड की चिंता करे झामुमो : प्रदीप वर्मा

Dayanand Roy
2 Min Read

रांची : भाजपा के प्रदेश महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने झामुमो प्रवक्ता के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि झामुमो बिहार की नहीं बल्कि झारखंड की चिंता करे। बिहार में तो वे बिना बुलाए मेहमान की तरह टहल रहे।

उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन के सभी घटक दलों को चाहे कांग्रेस हो या  झामुमो या राजद सभी को देश की संवैधानिक संस्थाओं से परेशानी है। इन्हें न संसद पर भरोसा है न संविधान पर और न ही संवैधानिक संस्थाओं पर।

जिस चुनाव आयोग पर ये बार बार हमला बोलते हैं उसी चुनाव आयोग के परिणाम से सत्ता में बैठे हैं।लेकिन जब इन्हें हार का भय सताता है तो फिर इन्हें सब गलत लगने लगता है।

चुनाव से पहले मतदाता पुनरीक्षण का कार्य कोई पहली बार नहीं हो रहा है बल्कि हर चुनाव में होता है। चाहे लोकसभा का हो या विधानसभा का ।

श्री वर्मा ने कहा कि चुनाव आयोग के पास कई स्तर से सुझाव एवं शिकायतें आती हैं। उसके आलोक में चुनाव आयोग निर्णय लेने केलिए स्वतंत्र होता है।

यदि मतदाता पुनरीक्षण होता है तो यह सभी दलों केलिए होता है।कोई दल विशेष केलिए तो होता नहीं।जो मतदाता सूची बनती है उसके आधार पर सभी दलों केलिए मतदान होते हैं फिर इतना हाय तौबा मचाने के पीछे झामुमो को कौन सा भय सता रहा है।

झारखंड विधानसभा चुनाव की तिथियों को लेकर भी झामुमो ने अनेक प्रकार की शंकाएं खड़ा करते हुए जनता को दिग्भ्रमित करने की कोशिश की थी।

दरसअल झामुमो ,कांग्रेस सहित इंडी गठबंधन को लोकतंत्र पर भरोसा नहीं है। ये वोट बैंक और  तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं। इसलिए कोई भी सुधारवादी कदम इन्हें नहीं पचता है।

झामुमो अपने जनादेश का सम्मान करते हुए झारखंड के विकास की चिंता करे तो ज्यादा भला होगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *