दिल्ली हवाई अड्डे पर झारखंड का कुख्यात अपराधी निशार हुसैन उर्फ ​​निशु गिरफ्तार

Dayanand Roy
1 Min Read

जमशेदपुर: झारखंड पुलिस ने हत्या के दो मामले में वांछित एक कुख्यात अपराधी को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पीयूष पाण्डेय ने प्रेस वार्ता में बताया कि आरोपी की पहचान निशार हसन उर्फ ​​निशार हुसैन उर्फ ​​निशु के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ‘लुकआउट नोटिस’ जारी किया था।

उसे बहरीन से लौटने पर हवाई अड्डा अधिकारियों की मदद से जमशेदपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *