भाजपा और राजद के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ली झामुमो की सदस्यता

Dayanand Roy
1 Min Read

रांची : झामुमो के केंद्रीय कार्यालय में शुक्रवार को पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए कोडरमा जिला के बीजेपी और राजद के सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने झामुमो की सदस्यता ली।

कोडरमा जिलाध्यक्ष बीरेंद्र पांडेय के नेतृत्व मे सदस्यता लेनेवालों को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई और पार्टी में स्वागत किया।

इस अवसर पर झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने सभी को पार्टी के नीति-सिद्धांतों से अवगत कराया और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए मार्गदर्शन दिया।

साथ ही राज्य की लोकप्रिय हेमन्त सरकार की ओर से चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को दिलाने और राज्य के विकास में अपना अमूल्य योगदान देने का संकल्प दिलाया।

झामुमो की सदस्यता लेनेवालों में मुख्य रूप से रिंकु देवी, लक्ष्मी देवी, उर्मिला देवी, कुलसुम खातून, मेमुला खातून, रुबेदा खातून, सावित्री देवी, रीना देवी, शंभा प्रवीण, बसंती देवी, कुंती देवी, तारा देवी, अंजू देवी एवं अन्य रहे। इस अवसर पर कोडरमा जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार के साथ अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *