उरांव धर्म एवं प्रथाएं के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

Dayanand Roy
1 Min Read

रांची : पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा मंगलवार को राजभवन में राज रतन सहाय की ओर से अनुवादित पुस्तक ‘उरांव धर्म एवं प्रथाएं’ के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर श्री मुंडा ने कहा कि करीब 100 वर्ष पूर्व प्रसिद्ध मानवशास्त्री शरत चंद्र राय ने इस पुस्तक को अंग्रेज़ी में लिखा था, जो उरांव जनजाति के जीवन, उनकी मान्यताओं, परंपराओं और रीति-रिवाजों के गहन अध्ययन पर आधारित थी।

अब इसका हिंदी रूपांतरण होने से यह अमूल्य अध्ययन अधिक लोगों तक पहुंच सकेगा। यह पुस्तक न केवल उरांव समाज की सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक सराहनीय प्रयास है, बल्कि यह हमारी विविधताओं में छिपी गहराई और एकता को भी उजागर करती है। सांस्कृतिक अध्ययन, लोकजीवन, और समाजशास्त्र में रुचि रखने वालों के लिए यह पुस्तक एक प्रेरणास्रोत सिद्ध होगी।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं लोहरदगा के विधायक रामेश्वर उरांव, पूर्व मंत्री एवं जमशेदपुर पश्चिमी विधायक सरयू राय, पूर्व सांसद सुदर्शन भगत समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *