झारखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण पर FAQ जारी, CEO के. रवि कुमार ने SIR को लेकर दी विस्तृत जानकारी

झारखंड में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर FAQ जारी किया गया है। CEO के. रवि कुमार ने प्रक्रिया, दस्तावेज और पात्रता से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा की।

Dayanand Roy
2 Min Read

Voter List Revision : झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने राज्य में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। इस संबंध में उन्होंने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को FAQ (Frequently Asked Questions) का पहला भाग जारी किया है।

इस FAQ में कुल 30 प्रश्नों के माध्यम से मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़ी शंकाओं और प्रक्रियाओं को स्पष्ट किया गया है। यह जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://ceo.jharkhand.gov.in/ पर भी उपलब्ध कराई गई है।

जारी दिशा-निर्देशों में बीएलओ (BLO), बीएलए (BLA), मैप्ड और अनमैप्ड मतदाताओं की भूमिका को विस्तार से समझाया गया है। साथ ही यह भी बताया गया है कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण क्यों आवश्यक है और इस प्रक्रिया में किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ सकती है।

इसके अलावा इन्यूमरेशन फॉर्म, प्रारूप प्रकाशन, दावा-आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया और अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां भी FAQ में शामिल की गई हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य है कि “एक भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह प्रक्रिया केवल पात्र भारतीय नागरिकों के लिए है, जबकि गैर-भारतीय इसमें भाग नहीं ले सकते।

निर्वाचन आयोग का कहना है कि इस पहल से मतदाता सूची अधिक पारदर्शी, सटीक और अद्यतन बनेगी, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और मजबूती मिलेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *