Home Jharkhand झारखंड की ज्वलंत समस्याओं को लेकर प्रधानमंत्री से मिले डॉ. प्रदीप वर्मा

झारखंड की ज्वलंत समस्याओं को लेकर प्रधानमंत्री से मिले डॉ. प्रदीप वर्मा

by Dayanand Roy

नई दिल्ली: झारखंड बीजेपी के महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और राज्य की गंभीर समस्याओं तथा चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की।

इस अवसर पर डॉ. वर्मा ने प्रधानमंत्री को अवगत कराया कि बांग्लादेशी घुसपैठ और धर्मांतरण की वजह से झारखंड की जनसंख्या संरचना में तेजी से परिवर्तन हो रहा है, जो सामाजिक और सांस्कृतिक संतुलन के लिए गंभीर खतरा है।

वहीं, कोयला चोरी और ध्वस्त कानून-व्यवस्था ने राज्य को संकट की स्थिति में खड़ा कर दिया है।

उभरते हुए संथाली आदिवासी आंदोलनकारी नेता सूर्य नारायण हांसदा की पुलिस की ओर से सुनियोजित नृशंस हत्या की घटना ने पूरे राज्य को हिलाकर रख दिया है। भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी सरकार ने झारखंड की प्रगति और जनता के विश्वास दोनों को गहरी चोट पहुंचाई है।

डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की ओर से झारखंड में आधारभूत संरचनाओं के विकास हेतु किए जा रहे कार्य सराहनीय और ऐतिहासिक हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से झारखंड की इन चुनौतियों का समाधान अवश्य होगा।

Related Articles

Leave a Comment