Home Jharkhand हेमंत सोरेन ने रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि, याद कर हुए भावुक

हेमंत सोरेन ने रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि, याद कर हुए भावुक

by Dayanand Roy

जमशेदपुर : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को राज्य के शिक्षा मंत्री रहे रामदास सोरेन को जमशेदपुर स्थित घोड़ाबांधा आवास पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे। हेमंत सोरेन के साथ उनकी पत्नी, जेएमएम विधायक कल्पना सोरेन भी थीं।

रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि देने के बाद मुख्यमंत्री ने रामदास सोरेन के परिवार के सदस्यों से मिलकर संवेदना प्रकट की।

15 अगस्त को रामदास सोरेन का दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में निधन हो गया था। उन दिनों हेमंत सोरेन दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्ध कार्यक्रमों को लेकर अपने पैतृक गांव नेमरा में थे। नेमरा से वे सोमवार की शाम परिवार के साथ रांची लौटे थे।

हेमंत सोरेन ने कहा है, “प्रकृति की गोद में बाबा दिशोम गुरुजी के चले जाने के बाद रामदास दा का इस तरह से चले जाने की पीड़ा मेरे लिए अत्यंत असहनीय है।

दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के नेतृत्व में लंबे समय तक चले झारखण्ड अलग राज्य आंदोलन में स्व मदास दा का अहम योगदान था। एक आंदोलनकारी के साथ उनका सामाजिक सरोकार काफी व्यापक था।”

Related Articles

Leave a Comment