
महेश कुमार सिन्हा


पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प से ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के अंतर्गत राज्य की 10 लाख महिला लाभुकों को 10,000 रुपए प्रति लाभुक की दर से 1000 करोड़ रुपए की राशि का अंतरण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस योजना के अन्तर्गत अब तक 1 करोड़ 56 लाख महिलाओं को लाभान्वित किया जा चुका है।
’मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ का मुख्य लक्ष्य राज्य के सभी परिवारों की एक महिला को उनकी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता देना है। इसके तहत आर्थिक सहायता के रूप में 10 हजार की प्रारंभिक राशि दी जाएगी। महिलाओं द्वारा रोजगार शुरू करने के बाद आकलन कर 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता दी जाएगी।
मुझे विश्वास है कि इस योजना के क्रियान्वयन से न सिर्फ महिलाओं की स्थिति और ज्यादा मजबूत होगी बल्कि राज्य के अंदर ही रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे। महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी। स्वावलंबन एवं आत्मनिर्भरता पर केंद्रित इस योजना के माध्यम से राज्य एवं देश के आर्थिक विकास को बल मिलेगा।



