Home Editor's Picks मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलीं जमशेदपुर पूर्वी विधायक पूर्णिमा साहू

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलीं जमशेदपुर पूर्वी विधायक पूर्णिमा साहू

by Dayanand Roy

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन से कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री के आवासीय कार्यालय में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू ने शिष्टाचार भेंट की।

इस मुलाकात में पूर्णिमा साहू ने उन्हें सुवर्णरेखा बर्निंग घाट चौराहा क्षेत्र की स्थिति से अवगत कराया। पूर्णिमा ने कहा कि हाल के दिनों में सड़क चौड़ीकरण को लेकर जिला प्रशासन और टाटा स्टील यूआईएसएल द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। जिससे स्थानीय जनता काफी भयाक्रांत और आक्रोशित हैं।

मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित कर बताया कि बिना माइकिंग, नोटिस या सड़क चौड़ीकरण का सीमांकन की पूर्व जानकारी दिए अचानक की गई इस कार्रवाई में कई मकान और दुकान इसके जद में आ गए। परिवारों का आशियाना टूट गया और उन्हें अपना सामान तक निकालने का मौका नहीं मिला। यह मानवता को तार तार करने वाला कार्रवाई था।

इस कठोर ठंड में प्रभावित परिवारों के जल्द पुनर्वास की व्यवस्था, तत्काल मानवीय आधार पर प्रशासनिक सहायता, तथा भविष्य में किसी भी अतिक्रमण हटाओ अभियान से पहले सड़क चौड़ीकरण का स्पष्ट सीमांकन और पूर्व सूचना देने की अनिवार्यता सुनिश्चित करने की मांग काफी मजबूती से रखी, ताकि समय रहते पीड़ित परिवार वैकल्पिक व्यवस्था कर सकें।

Related Articles

Leave a Comment