मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ‘प्रकाश पुंज’ का किया निरीक्षण, प्रकाश पर्व समारोह की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Dayanand Roy
1 Min Read

 

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 359वें प्रकाश पर्व समारोह को लेकर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया और इससे संबंधित विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया।

बिहारवासियों के लिए यह गौरव की बात है कि गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का जन्म यहीं हुआ था। बड़ी संख्या में यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सभी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने को कहा है।

सीएम ने पटना साहिब में बनाए गए ‘प्रकाश पुंज’ का भी निरीक्षण किया। इस दौरान बहुद्देशीय प्रकाश केंद्र एवं उद्यान परियोजना में प्रदर्शित सिख धर्म के आध्यात्मिक उपदेशों, प्रदर्शों एवं कलाओं का अवलोकन किया।

उन्होंने प्रकाश पुंज के सामने निर्माणाधीन वाच टावर का भी निरीक्षण किया और तेजी से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। वाच टावर बन जाने से श्रद्धालु प्रकाश पुंज को बेहतर ढंग से देख सकेंगे।

यहां तालाब निर्माण के साथ साथ घूमने एवं बैठने के लिए व्यवस्था की जा रही है ताकि आने वाले श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग इसका लाभ उठा सकें। इसके उपरांत कंगन घाट में श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए टेंट सिटी का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *