प्रदेश राजद के तमाम नेता छठ बाद जायेंगे बिहार : कैलाश यादव

Dayanand Roy
3 Min Read

क्षेत्रवार चुनावी कैंप करेंगे, झारखंड और बिहार दोनों सहोदर भाई

रांची : प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने कहा है कि बिहार में हो रहे विधानसभा आम चुनाव में झारखंड प्रदेश राजद के सभी वरिष्ठ नेता, विधायक, पूर्व सांसद और पूर्व विधायक सहित संगठन तथा प्रकोष्ठ के तमाम नेता बिहार जाकर श्रेत्रवार चुनावी प्रचार प्रसार करेंगे। पार्टी के कई नेता बिहार में कई दिनों कैंप कर अनेक क्षेत्रों में प्रचार कार्य में लगे हुए हैं।

झारखंड सरकार में श्रम एवं उद्योग मंत्री संजय प्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव, सुरेश पासवान, पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता गौतम सागर राणा, पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता सहित संगठन के अनेकों नेताओं का बिहार आना-जाना जारी है।

 

श्री यादव ने कहा कि राजद के लिए झारखंड और बिहार राज्य दोनों सहोदर भाई जैसा है। एकीकृत बिहार में जब 323 विधानसभा सीटे होती थी तब एक समय राजद के 32 विधायक हुआ करते थे।

राजद सुप्रीमो लालू प्र यादव ने बिहार के साथ झारखंड अलग राज्य बनने के बाद कभी भी झारखंड को अछूता नहीं रखा और न ही अनदेखी की। उन्होंने हमेशा एक समान लोगों के जनसमस्याओं और राज्य के विकसित एजेंडा को लेकर मुखर होकर कार्य करते रहे।

 

राजद सुप्रीमो लालू प्र यादव तथा तेजस्वी यादव झारखंड में सेक्युलर विचाधारा को मजबूत बनाने के लिए कार्य करते रहे हैं एवं हमेशा आगे बढ़कर भाजपा जैसे सांप्रदायिक शक्तियों को सत्ता में रोकने का प्रयास करने का काम किया।

 

बिहार में इंडिया गठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार घोषित करने के बाद झारखंड राजद के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है। राज्य संगठन के एक-एक नेता एवं लाखों कार्यकर्ता बिहार जाकर राजद सहित गठबंधन नेताओं को मजबूत करने का कार्य करने की लालसा रखे हुए है। गौरतलब है कि बिहार में दो चरणों में चुनाव होना सुनिश्चित है प्रथम चरण 6 नवंबर एवं दूसरा चरण 11 नवंबर को होना है। बिहार जाने वाले तमाम लोग दूसरे चरण के चुनाव समाप्ति तक वहां रहेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *