देवघर के तक्षशिला विद्यापीठ में देवघर सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स के तत्वावधान में अंतर-विद्यालय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डॉ. के. एन. झा मेमोरियल ऑडिटोरियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के सात प्रमुख विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता जूनियर और सीनियर दोनों वर्गों में आयोजित की गई। जूनियर वर्ग में देवसंघ नेशनल स्कूल ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि तक्षशिला विद्यापीठ दूसरे और रामकृष्ण विवेकानंद विद्यामंदिर, जसीडीह तीसरे स्थान पर रहा।
वहीं, सीनियर वर्ग में रेड रोज स्कूल विजेता बना। रामकृष्ण विवेकानंद विद्यामंदिर, जसीडीह दूसरे और जी.डी. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, भंडारकोला तीसरे स्थान पर रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साहित्यकार राम सेवक सिंह ‘गुंजन’ और निर्णायक कंचन बनर्जी रहे। विजेता टीमों को ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया, जबकि सभी प्रतिभागियों को प्रशंसा-पत्र प्रदान किए गए। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विद्यालय के शिक्षकों और आयोजन समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
