क्या आप भी करते हैं वर्क फ्रॉम होम? इन आसान टिप्स से बनाएं काम को ज्यादा प्रभावी

Dayanand Roy
2 Min Read
वर्क फ्रॉम होम उत्पादकता टिप्स

वर्क फ्रॉम होम आज के समय में एक आम व्यवस्था बन चुकी है, जो लोगों को अपने कंफर्ट के अनुसार काम करने की सुविधा देती है। हालांकि, कई लोग घर से काम करते हुए उतना बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाते जितना ऑफिस में करते हैं। ऐसे में कुछ आसान आदतें अपनाकर रिमोट वर्क को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

अलग वर्कस्पेस बनाना है जरूरी

घर से काम करते समय सबसे जरूरी है कि एक अलग वर्कस्पेस तैयार किया जाए। जब काम के लिए एक निश्चित जगह होगी, तो दिमाग में ऑफिस जैसी फीलिंग आती है और ध्यान भी बेहतर लगता है। इससे प्रोडक्टिविटी बढ़ती है।

दिन की योजना बनाएं

सुबह उठकर अपने पूरे दिन की योजना बनाना बहुत जरूरी है। कौन सा काम कब करना है और कितने घंटे देना है, यह तय करने से समय का सही उपयोग होता है और काम अधिक व्यवस्थित तरीके से पूरा होता है।

डिस्ट्रैक्शन से बचें

वर्क फ्रॉम होम में सबसे बड़ी समस्या डिस्ट्रैक्शन होती है। टीवी, सोशल मीडिया और अनावश्यक बातचीत से दूरी बनाना जरूरी है ताकि फोकस बना रहे।

छोटे-छोटे ब्रेक लें

लगातार काम करने के बजाय हर 2–3 घंटे में ब्रेक लेना चाहिए। इससे मानसिक थकान कम होती है और काम करने की क्षमता बढ़ती है। थोड़ी देर टहलना या उठकर मूव करना भी फायदेमंद होता है।

प्रोफेशनल लुक बनाए रखें

घर से काम करते समय भी सही तरीके से तैयार होना जरूरी है। इससे न सिर्फ आत्मविश्वास बढ़ता है बल्कि वीडियो मीटिंग में भी प्रोफेशनल इमेज बनी रहती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *