धनबाद में फिर चली गोली, मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक पर हमला; 24 घंटे में तीसरी फायरिंग से दहशत

धनबाद के जोरापोखर में मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को अपराधियों ने गोली मार दी। 24 घंटे में तीसरी फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी।

Dayanand Roy
2 Min Read

Dhanbad Firing: धनबाद के कोयलांचल क्षेत्र में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं। 24 घंटे के भीतर लगातार तीसरी फायरिंग की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है। ताजा मामला जोरापोखर थाना क्षेत्र के डुमरी नंबर-2 इलाके का है, जहां मॉर्निंग वॉक पर निकले एक युवक को अपराधियों ने गोली मार दी।

जानकारी के अनुसार, घायल युवक शुक्रवार सुबह अपनी पत्नी के साथ घर के पास गली में टहलने निकला था। इसी दौरान कुछ हमलावर वहां पहुंचे और उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे तत्काल इलाज के लिए टाटा जामाडोबा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

इस मामले में गुड्डू सिंह, हर्ष सिंह, प्रेम सिंह और विकास सिंह पर गोली चलाने का आरोप लगाया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इलाके में रोपवे स्क्रैप कटिंग को लेकर विवाद चल रहा था, जिसे इस हमले की मुख्य वजह माना जा रहा है।

घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। लगातार हो रही फायरिंग की घटनाओं से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *